PoK में बड़ा बवाल, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, बिजली बिल न देने की खाई 'कसम'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 06:23 PM IST

पीओके के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और पर्याप्त बिजली उत्पादन के बावजूद, यहां के लोगों को अपनी बुनियादी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तानी सरकार पर निर्भर हैं।

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर यानि कि पीओके (PoK) में बड़ा बवाल चल रहा है। लोग पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं। पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता, अब बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतर आई है। लोग सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। बिजली न देने की कसम खा रहे हैं। बिल को नदी में फेंक दे रहे हैं।

End of Feed