BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा के खिलाफ AIYAA ने खोला मोर्चा, इस्तीफे की मांग को लेकर आज प्रदर्शन, CJP ने दिया समर्थन

नई दिल्ली स्थित बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन तय किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा वकीलों और छात्रों के जुटने की संभावना है।

Protest Against Manan Mishra: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ वकीलों और कानून के छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों से जुड़े विवाद के बाद अब ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन (AIYAA) ने उनके खिलाफ पूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस विरोध को राजनीतिक और कानूनी गलियारों में उस समय और गति मिली जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने इसे 'लीगल कॉकरोचेस' का प्रतीकात्मक व सशक्त प्रदर्शन करार दिया।

Manan mishra

मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन का समय और स्थान

नई दिल्ली स्थित बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन तय किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा वकीलों और छात्रों के जुटने की संभावना है। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि BCI जैसे सर्वोच्च संस्थागत पद की गरिमा बनाए रखने के लिए मनन कुमार मिश्रा को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

End of Feed