'ट्रंप पर भरोसा मत करिए कभी भी पलटी मार सकते हैं', ट्रेड डील पर मनीष तिवारी ने सरकार को किया आगाह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। तिवारी ने ट्रंप के बयानों पर सरकार को आगाह किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ट्रंप ने कारोबारी बाधाओं को दूर करने के लिए 'बातचीत जारी' रखने की बात कही है लेकिन वह अपनी कही हुई बात से कल को पलट भी सकते हैं।

India US Trade Deal : भारत के साथ व्यापार वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। तिवारी ने ट्रंप के बयानों पर सरकार को आगाह किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ट्रंप ने कारोबारी बाधाओं को दूर करने के लिए 'बातचीत जारी' रखने की बात कही है लेकिन वह अपनी कही हुई बात से कल पलट भी सकते हैं। व्यापार वार्ता भारतीय हितों को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए।

manish Tewari

भारत के साथ ट्रेड डील पर ट्रंप ने बयान दिया है। तस्वीर-ANI

भारत के हितों के अनुरूप हो ट्रेड डील-तिवारी

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में तिवारी ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता भारत के हितों एवं शर्तों के अनुकूल होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'जब तक ट्रेड डील हो ना जाए तब तक यह हुआ नहीं है, समझा जाना चाहिए। आज वह कुछ कह रहे हैं लेकिन कल आपको उनके ट्रुथ सोशल पर कुछ और देखने को मिल सकता है। भारत के हितों के अनुरूप जब तक ट्रेड डील नहीं हो जाती तब तक इसे नहीं हुआ ही समझिए क्योंकि खाने वाली चीज कैसी है या उसकी गुणवत्ता कैसी है, उसका पाते खाने के बाद ही चलता है।'

End of Feed