बदल गया रूप-रंग, नए सांचे में कलेवर, 103 रेलवे स्टेशनों का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, देखें-तस्वीरें

इन स्टेशनों का उद्घाटन पीएम राजस्थान के बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। 18 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में रेलवे की इस महात्वाकांक्षी परियोजना को 1,100 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में 1,300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है।

103 Redeveloped Railway Stations : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर में नए सिरे से तैयार किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। मरम्मत कार्य के बाद इन रेलवे स्टेशनों का नया रूप और रंग मिला है और ये नए कलेवर में दिख रहे हैं। इन स्टेशनों के पुनर्निर्माण से भारतीय रेलवे और आधुनिक हुई है। खास बात यह है कि जिन रेलवे का पुनर्निर्माण हुआ है, रेलवे उनकी पहले की और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद की तस्वीर साझा की है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात सहित 18 राज्यों के इन रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा।

Railway station

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का हुआ है पुनर्विकास।

इन स्टेशनों का उद्घाटन पीएम राजस्थान के बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। 18 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में रेलवे की इस महात्वाकांक्षी परियोजना को 1,100 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है।

End of Feed