PM मोदी से मिले गूगल के CEO सुंदर पिचाई, AI इम्पैक्ट समिट में कल देंगे 'की नोट एड्रेस'

भारतीय मूल के पिचाई ने कहा कि 'देश में वापस आना अच्छा लगता है।' दिल्ली पहुंचने पर X पर अपने पोस्ट में पिचाई ने कहा कि 'एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।' इस पोस्ट के साथ पिचाई ने समाचार पत्र की तस्वीर भी शेयर की। इस समिट में भाग लेने के लिए दुनिया भर से टेक एक्सपर्ट और शीर्ष नेता पहुंचे हैं।

PM Modi meets Sundar Pichai: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। पिचाई दिल्ली में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में हिस्सा लेने आए हैं। पिचाई 20 फरवरी को सम्मेलन में अपना 'की नोट' स्पीच देंगे। भारतीय मूल के पिचाई ने कहा कि 'देश में वापस आना अच्छा लगता है।' दिल्ली पहुंचने पर X पर अपने पोस्ट में पिचाई ने कहा कि 'एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।' इस पोस्ट के साथ पिचाई ने समाचार पत्र की तस्वीर भी शेयर की।

Sundar Pichai

पीएम मोदी से मिलते गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई।

'विचारों, नवोन्मेष, इरादों का एक शक्तिशाली संगम'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 'इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ विचारों, नवोन्मेष और इरादों का एक शक्तिशाली संगम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कृत्रिम मेधा (एआई) पर यहां ’भारत मंडपम’ में आयोजित प्रदर्शनी ’इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का सोमवार को उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही 13 देशों के मंडप भी स्थापित किए गए हैं, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते हैं।

End of Feed