त्रिपुरा में पीएम मोदी ने पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का किया उद्घाटन, की पूजा अर्चना; है ऐतिहासिक महत्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के गोमती जिले में पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा के गोमती जिले में जीर्णोद्धार के बाद त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी, मुख्यमंत्री माणिक साहा और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे। गर्मी के बीच, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग मंदिर के बाहर जमा हुए थे।

Mata Tripura Sundari Temple pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के गोमती जिले में त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

ऐतिहासिक है मंदिर

माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर, त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर कस्बे में स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक है। स्थानीय लोगों के बीच इसे त्रिपुरेश्वरी मंदिर या माताबाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। किंवदंती है कि यह मंदिर वह स्थान है, जहां देवी सती के दाहिने पैर का एक भाग गिरा था। श्री विद्या परंपरा में मां त्रिपुर सुंदरी, जिन्हें षोडशी और ललिता भी कहा जाता है, को सर्वोच्च देवी और तीनों लोकों में सबसे सुंदर के रूप में पूजा जाता है।

End of Feed