Ram Janmabhoomi: प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा, बोले-ये भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज; पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और बिंदु की साक्षी बन रही है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है। हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं। आज सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें...

अयोध्या के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्री राम के नारों की गूंज के बीच धर्म ध्वज फहराया। इस अनुष्ठान के साथ ही मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने सियावर रामचंद्र के जयघोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और बिंदु की साक्षी बन रही है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है। हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं। आज सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

रामंंदिर में धर्म ध्वजा फहराने के बाद संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

'ये भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज'

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया राममय है। ये धर्मध्वजा केवल एक ध्वजा नहीं,ये भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है। धर्म ध्वज का भगवा रंग और इस पर रचित सूर्यवंश की ख्याति और अंकित कोविदार वृक्ष राम राज्य की कृति को प्रतिरूपित करता है। ये ध्वज संकल्प,सफलता और सदियों से सपनों का साकार रूप है। पीएम मोदी ने कहा कि ये ध्वज संघर्ष से सृजन की गाथा है। सदियों से चले आ रहे स्वप्नों का साकार स्वरूप है। ये ध्वज संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणीति है। आज भगवान श्रीराम के गृभगृह की अनंत ऊर्जा, श्रीराम परिवार का दिव्य प्रताप, इस धर्मध्वजा के रूप में इस दिव्यतम और भव्यतम मंदिर में प्रतिष्ठापित हुआ है।

End of Feed