'PM Modi नामुमकिन को मुमकिन बनाते हैं...' पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

VP Radhakrishnan on PM Modi: 'पीएम मोदी नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं...' प्रधानमंत्री के भाषणों की दो पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने यह बात कही।

VP Radhakrishnan on PM Modi: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग सहित दुनिया के तमाम नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए सोमवार को कहा कि मोदी नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं।प्रधानमंत्री के भाषणों की दो पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बावजूद, ट्रंप ने हमेशा मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया है।

VP Radhakrishnan on PM Modi

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और पीएम मोदी (फाइल फोटो:PTI)

उपराष्ट्रपति ने कहा कि इसी तरह 'अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मतभेदों के बावजूद' चीनी राष्ट्रपति के भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं।

End of Feed