जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी: Press Club of India और IWPC ने की कड़ी निंदा, FIR की मांग

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और महिला पत्रकारों के साथ किए गए व्यवहार पर गहरा आक्रोश और चिंता जताई है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (Press Club of India) ने शुक्रवार और शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और पत्रकारों के साथ किए गए व्यवहार पर गहरा आक्रोश और चिंता जताई है। वहीं, इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प्स (IWPC) ने भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की कड़ी निंदा की है।

Press Club of India

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार पर जताई नाराजगी (फाइल फोटो- PTI)

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जारी किया बयान

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इस मामले पर बयान जारी किया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अनुसार महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि एक एसीपी ने उनके साथ छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। शिकायत दर्ज कराने के लिए वह शनिवार रात कई घंटों तक संसद मार्ग पुलिस थाने में मौजूद रहीं, लेकिन पुलिस ने अब तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। विभिन्न स्वतंत्र मीडिया संस्थानों और पोर्टल्स से जुड़े पत्रकारों ने भी शिकायत की है कि प्रेस कार्ड होने और बार-बार यह बताने के बावजूद कि वे मीडिया से हैं, पुलिस ने उनके साथ तौर पर हिंसक और आक्रामक व्यवहार किया। कुछ पत्रकारों को प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में लिए जाने की भी बात सामने आई है।

End of Feed