PCI & IWPC on Journalist Mukesh Chandrakar Murder: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बस्तर के एक पत्रकार (Bastar Journalist) जिसका नाम मुकेश चंद्राकर (Journalist Mukesh Chandrakar) था उसका शव ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में मिला, जिस पर चाकू से कई वार किए गए थे, इस घटना के सामने आने के बाद पत्रकार बिरादरी में इसे लेकर भारी रोष है और इसे लेकर 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) और 'इंडियन वीमेंस प्रेस कॉर्प्स' (IWPC) ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जर्नलिस्ट मुकेश चंद्राकर की हत्या पर PCI और IWPC ने जताया कड़ा विरोध (फाइल फोटो)
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट गौतम लाहिरी और महासचिव नीरज ठाकुर की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि अगले सप्ताह इस घटना को लेकर शोक सभा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संस्था ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और राज्य सरकार से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने स्थानीय पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की लंबे समय से चली आ रही मांग पर तुरंत ध्यान देने की अपील भी की है। मुकेश चंद्राकर को अप्रैल 2021 में माओवादियों द्वारा अपहृत कोबरा कमांडो की रिहाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। मृतक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनलों के लिए एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करता था और एक YouTube चैनल 'बस्तर जंक्शन' भी चलाता था, जिसके लगभग 1.59 लाख सब्सक्राइबर हैं।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम से लापता हो गए थे
गौर हो कि पत्रकार 1 जनवरी की शाम से लापता हो गए थे और उसके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मुकेश के मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए पुलिस बीजापुर शहर के चट्टनपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर (suresh chandrakar) की संपत्ति पर पहुंची और शव बरामद किया।
ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर बने सेप्टिक टैंक में चंद्राकर का शव मिला
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर शहर में एक स्थानीय ठेकेदार की संपत्ति पर बने सेप्टिक टैंक में चंद्राकर का शव मिला, जिसके सिर और पीठ पर चाकू के कई घाव थे। वह 1 जनवरी की शाम को लापता हो गया था और उसके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मुकेश के मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए पुलिस बीजापुर शहर के चट्टनपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर पहुंची और शव बरामद किया वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
सड़क घोटाले पर रिपोर्ट की वजह से हत्या हुई?
कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेश चंद्राकर ने हाल ही में इलाके में सड़क निर्माण कार्यों में अनियमितताओं पर कुछ स्टोरी की थी, जिसके कारण ठेकेदार के खिलाफ जांच हुई संदेह है कि हत्या उसी रिपोर्ट से जुड़ी हो सकती है।
