वृंदावन यात्रा पर राष्ट्रपति मुर्मू, 'प्रेसिडेंट स्पेशल' के रूप में चलेगी सबसे शानदार ट्रेन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को वृंदावन के दौरे पर आ रही हैं। इसके लिए भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे शानदार ट्रेन में से एक 'महाराजा एक्सप्रेस' का इस्तेमाल करेगा।

भारतीय रेलवे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 25 सितंबर यानी बृहस्पतिवार सुबह नयी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से मथुरा के पास वृंदावन रोड स्टेशन तक ले जाने के लिए दुनिया की सबसे शानदार ट्रेन में से एक महाराजा एक्सप्रेस का इस्तेमाल करेगा।यह ट्रेन सर्दियों के दौरान उच्च श्रेणी के पर्यटकों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा संचालित की जाती है।

President Special Train

'प्रेसिडेंट स्पेशल' के रूप में चलेगी सबसे शानदार ट्रेन (फाइल फोटो: canva)

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, '18 डिब्बों वाली इस ट्रेन में महाराजा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे होंगे, जिनमें एक प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्तरां, लाउंज और राष्ट्रपति और उनके कर्मचारियों के लिए पावर कार शामिल होंगी। इसमें रेलवे के वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए दो मानक एसी डिब्बे भी होंगे।' उन्होंने बताया, 'निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेन में दो इंजन लगाए जाएंगे। एक इंजन चालू रहेगा, जबकि दूसरा तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए रहेगा।'

End of Feed