President Murmu in Jharkhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड के देवघर जिले में बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। पुजारियों के एक दल ने मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा राष्ट्रपति को पूजा कराने में उनकी सहायता की। राष्ट्रपति मुर्मू के देवघर पहुंचने पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं स्थानीय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनका स्वागत किया। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं। इसके बाद राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बाबा बैद्यनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का विधिविधान से ‘षोडशोपचार’ पूजन एवं अभिषेक किया। गौरतलब है कि, मुर्मू वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।
बैद्यनाथ मंदिर में पूजन करतीं राष्ट्रपति मुर्मू। (तस्वीर साभार : @rashtrapatibhvn)
