शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौपा अशोक चक्र, ये सम्मान पाने वाले ऐसे दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने, पढ़ें- खास बात

Ashok Chakra to Group Captain Shubhanshu Shukla: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस 2026 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बहादुर IAF अधिकारी से अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु शुक्ला के लिए अशोक चक्र को मंजूरी दी थी। जून 2025 में शुक्ला नासा के प्राइवेट स्पेसफ्लाइट मिशन, एक्सिओम मिशन 4 के हिस्से के तौर पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे।

Group Captain Shubhanshu Shukla: इंडियन एयर फोर्स के टेस्ट पायलट और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के गगनयात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को आज कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र प्रदान किया।जून 2025 में शुक्ला नासा के प्राइवेट स्पेसफ्लाइट मिशन, एक्सिओम मिशन 4 के हिस्से के तौर पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे।

shubhanshu

शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौपा अशोक चक्र

गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बहादुर IAF अधिकारी-से-अंतरिक्ष यात्री के लिए अशोक चक्र को मंजूरी दी थी, जिससे वह भारत का सबसे सम्मानित शांति काल का वीरता पुरस्कार पाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए।

End of Feed