राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया EV Yatra Portal, अब इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करना होगा आसान!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 14, 2022, 04:52 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा विकसित EV Yatra Portal लॉन्च किया। अब इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करना आसान हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लें, अच्छी तरह से प्रगति करें और स्वस्थ जीवन जीएं।

नई दिल्ली: पास में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर के लिए इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा को ध्यान में रखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा विकसित EV-Yatra Portal लॉन्च किया। लॉन्च आज देश की राजधानी में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता इनोवेशन पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार भी प्रदान किए। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आने वाली पीढ़ियां प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लें, अच्छी तरह से प्रगति करें और स्वस्थ जीवन जीएं। स्वच्छ हवा में सांस लेना एक बुनियादी मानव अधिकार है। पर्यावरण, हम कई मानवाधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों का सामना करते हुए ऊर्जा संरक्षण एक वैश्विक और राष्ट्रीय प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन विश्व औसत के एक तिहाई से भी कम है, लेकिन एक जिम्मेदार देश के रूप में भारत पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति ने कहा कि COP-26 में भारत ने 'लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट' यानी लाइफस्टाइल का संदेश दिया था, जिसमें विश्व समुदाय से इको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल अपनाने का आग्रह किया था। भारतीय संस्कृति और परंपरा में, हमारी जीवनशैली हमेशा LiFE के संदेश के अनुरूप रही है। प्रकृति का सम्मान करना, प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद न करना और प्राकृतिक संपदा को बढ़ाने के उपाय करना ऐसी जीवन शैली का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भारत आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर रहा है। पूरा विश्व समुदाय इस तरह की जीवन शैली को अपनाने की ओर है।

End of Feed