6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राजेंद्र आर्लेकर बने तमिलनाडु के गवर्नर, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की। केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का गवर्नर बनाया गया है तो वहीं ओपी माथुर केरलम के नए राज्यपाल बने।

New Governors: राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को कई भारतीय राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। ब्रज मोहन राम, डॉ. सुधा यादव, डॉ. ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम को क्रमशः ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। सिक्किम में सेवा देने के बाद ओम प्रकाश माथुर को केरलम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरलम में सेवा देने के बाद राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

new governor

राजेंद्र आर्लेकर बने तमिलनाडु के गवर्नर, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया।

End of Feed