उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी शुरू, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 2, 2023, 10:01 AM IST

उत्तराखंड में नवम्बर/दिसम्बर 2023 में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी जी से अनुरोध किया है।

Global Investors Summit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के संबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उत्तराखंड में नवम्बर/दिसम्बर 2023 में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है।

CM Dhami

उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी शुरू

उत्तराखंड में कार्य करने की अनेक संभावनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है। राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए अच्छे वातावरण के साथ ही बेहतर मानव संसाधन भी है। राज्य में अधिक से अधिक निवेशक आएं, इसके लिए मजबूत नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, यह औद्योगिक जगत के लोगों को देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आकर्षित कर रहा है।

End of Feed