नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई: ससुर ने दी मुखाग्नि, पिता का साया उठते देख बिलख पड़ीं दोनों मासूम बेटियां

Prateek Yadav's Last Rites: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए, उनकी पत्नी अपर्णा के पिता अरविंद ने मुखाग्नि दी, इस दुखद मौके पर दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।

Prateek Yadav's Last Rites: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार को लखनऊ के ’बैकुंठ धाम’ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया था । उन्हें तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Prateek Yadav's Last Rites (1)

प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास से शुरू हुई। शव यात्रा के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने अर्थी को कंधा दिया।

End of Feed