सीनियर वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) रविवार (छह नवंबर, 2022) को कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का हिस्सा बने। उन्होंने इस यात्रा के 60वें दिन तेलंगाना (Telangana) में पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात भी की। उन्होंने इस भेंट से जुड़ा एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
प्रशांत भूषण तेलंगाना में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी नेता राहुल गांधी से मिले।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर (Twitter) पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आज भारत जोड़ो यात्रा में मैंने भाग लिया, क्योंकि मुझे लगता है कि इसमें भाजपा (BJP) और उसके सहयोगियों की ओर से बनाए जा रहे नफरत के माहौल को सकारात्मक रूप से बदलने की क्षमता है। उम्मीद है कि यह बेरोजगारी, कीमतों, क्रोनिज्म आदि की वास्तविक समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित करेगी।
Participated in the Bharat Jodo Yatra today because I feel that it has the potential of positively changing the atm… t.co/cHlvEmBBN4
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
@snagesh75 ने कहा, "2011 में वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपी सरकार के खिलाफ आंदोलन के साथ थे। 2013 में उन्होंने केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ज्वॉइन कर ली। 2018 में उन्हें आप से निकाल दिया गया, जबकि 2022 में वह राहुल की पार्टी की तारीफ कर रहे हैं। यह है एक रुपए वाले वकील की यात्रा!"
@pbhushan1 And he was also campaigning against @INCIndia in 2012/13 with @ArvindKejriwal t.co/pTrFtSAaOu
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
@pbhushan1 Begani Saadi mein Abdulla diwana undefined
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
@pbhushan1 Have you given up on kejriwal? 🤪😄😄 undefined
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
@prashantverma33 के हैंडल से कहा गया, "भूषण 2012 और 2013 में अरविंद केजरीवाल के साथ कांग्रेस के खिलाफ कैंपेनिंग कर रहे थे।" @iBackModi के हैंडल से कहा गया- ओ चचा, इतनी उम्मीदें तो खुद यात्रा करने वाले को नहीं है जितनी तुमने पाल रखी हैं।
