पहलगाम हमले के 3 आतंकियों के पोस्‍टर जारी, सूचना देने पर मिलेगा 20 लाख रुपये का इनाम

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। इनके बारे में जानकारी पाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने हमला करने वाले तीन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं।

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। इनके बारे में जानकारी पाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने हमला करने वाले तीन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर वांछित आतंकियों के पोस्टर चिपकाए गए हैं। इनके बारे में जानकारी देने वालों को 20 लाख का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि हमले को अंजाम देने के बाद ये आतंकी दक्षिण कश्‍मीर के घने जंगलों में छिपे हैं।

poster

पहलगाम हमले के आतंकियों के पोस्टर जारी।

सुरक्षाबल लगातार चला रहे अभियान

आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में छुट्टियां मना रहे पर्यटकों की गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या की। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए। आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी। इस भीषण हमले के बाद आतंकी जंगलों में फरार हो गए। इन आतंकियों को निष्क्रिय करे के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं लेकिन ये आतंकी अभी उनकी पकड़ से बाहर हैं। इस हमले के सिलसिले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

End of Feed