चुनाव बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा पर पुलिस एक्शन, DGP ने कहा- 433 गिरफ्तार, काबू में हालात

West Bengal Violence: डीजीपी गुप्ता ने कहा कि हमने अब तक 200 से अधिक FIR दर्ज की हैं। इन FIR की जांच के दौरान 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Violence in West Bengal: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कोलकाता सहित की जगहों पर हिंसा की खबरें आई हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने सख्त रुख दिखाया है जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प. बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने अब तक क्या-क्या कार्रवाई की है। डीजीपी गुप्ता ने कहा कि हमने अब तक 200 से अधिक FIR दर्ज की हैं। इन FIR की जांच के दौरान 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, हमने प्रिवेंटिव (एहतियाती) धाराओं के तहत 1100 से अधिक लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

आज सुबह से अब तक किसी भी प्रकार की हिंसा, धमकी या मारपीट की कोई घटना सामने नहीं आई है। पहले जो घटनाएं हुई थीं, वे कल दिन में और उससे पहले के दिन दोपहर और रात में हुई थीं, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। जिन जिलों में मुख्य रूप से हिंसा की घटनाएं हुईं, उनमें आसनसोल, कूचबिहार, पूर्व बर्धमान और बारुईपुर शामिल हैं।

End of Feed