जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) को लेकर संभल के समाजवादी पार्टी सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनियावी कानून से अल्लाह के कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा कितने भी कानून बना लिए जाएं लेकिन पैदाइश नहीं रुकने वाली है। सपा सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नहीं होगा वहीं उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि आप बहैसियत इंसाफ करो।
Population control law पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का गजब दावा
सभी लोग आदम हब्बा की औलाद हैं
हमेशा से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा कि अल्लाह ताला ने सबसे पहले रूहें बनाई फिर बगैर हिंदू मुसलमान देखे इंसान को बनाया। हिंदुस्तान में आने के बाद सभी लोग अलग-अलग मजहब को मानने वाले बन गए सपा सांसद ने कहा कि सभी लोग आदम हब्बा की औलाद हैं।
अल्लाह के बनाए कानून पर दुनियावी कानून से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
कुरान शरीफ अल्लाह का कानून है। दुनियावी कानून से अल्लाह के बनाए कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सपा सांसद डॉ बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि सरकार कितने भी कानून बना ले मगर पैदाइश नही रुकने वाली है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून से जनसंख्या नियंत्रण में कमी नहीं आने वाली सपा सांसद ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि पूरे मुल्क की निजाम आपके हाथों में हैं तो आप सभी के साथ एक जैसा इंसाफ करो, गलती जिस किसी की भी हो सजा उसी को ही दी जाए।
नफरत पैदा के बजाय मोहब्बत पैदा कीजिए
सपा सांसद ने कहा कि इंसाफ बाहैसियत हिंदू मुसलमान नहीं हो सकता बल्कि इंसाफ सभी के साथ समान रूप से किया जाए। सपा सांसद ने बीजेपी को लेकर कहा कि नफरत पैदा करने के बजाय आप मोहब्बत पैदा कीजिए। उन्होंने कहा कि आप दिलों को जोड़िए। मोहब्बत पैदा कीजिए। उसके बाद हिंदुस्तान तरक्की की राह पकड़ेगा। सपा सांसद ने दावा किया कि सरकार कितने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बना ले लेकिन वह इस्लाम के हिसाब से कामयाब नहीं होगा। गौरतलब हो कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बार फिर संभल के सपा सांसद डॉ बर्क ने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
