पुंछ हमला: आतंकियों की तलाश जारी, मारे गये तीन लोगों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी की घोषणा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2023, 11:26 PM IST

पुंछ हमला: अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और पुलिस महानिरीक्षक आनंद जैन भी पुंछ में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। शांति बनाए रखने के लिए जिलों के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

पुंछ हमला: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की शहादत के बाद सेना की पूछताछ में कथित तौर पर तीन लोगों की मौत से सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में तनाव बढ़ गया, जिसके बाद सरकार ने तेजी से कदम उठाते हुये मृतकों के निकटतम परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की। अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों को रोकने और किसी भी कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है और स्थिति पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं।

punch attack

पुंछ में आतंकियों की तलाश जारी (फाइल फोटो)

मुआवजे की घोषणा

संघ शासित प्रदेश के जन संपर्क विभाग ने एक पोस्ट में कहा- "पुंछ जिले के बफलियाज में कल तीन लोगों के मारे जाने की खबर आयी । चिकित्सीय कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है, और इस मामले में उचित प्राधिकारी द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मरने वाले सभी लोगों के लिये सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने मरने वाले के निकटतम परिजन को नौकरी देने का भी ऐलान किया है।"

End of Feed