EXCLUSIVE: राम पर सियासत, राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार, सनातन धर्म की परिभाषा ना बताएं, भगवान का अपमान न करें

  • Edited by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 3, 2022, 06:20 PM IST

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी 'जय श्री राम' का नारा लगाते हैं, लेकिन "जय सिया राम" का नहीं क्योंकि वे भगवान राम की पत्नी सीता का सम्मान नहीं करते हैं। इसके बाद बीजेपी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने पटलवार किया।

भोपाल: भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'जय श्री राम' का नारा लगाते हैं, लेकिन "जय सिया राम" का नहीं क्योंकि वे भगवान राम की पत्नी सीता का सम्मान नहीं करते हैं। राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रण छोड़ने वाला परिवार योद्धा नहीं कायर है। प्रचार से भागे अब भगवान का अपमान किया। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म की परिभाषा ना बताएं तो अच्छा है। भगवान को अमर्यादित दृष्टि से ना देखें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि श्रीराम में श्री क्या है और राम क्या है?

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक पंडित मेरे पास आए और कहा कि राहुलजी, भगवान राम एक तपस्वी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन तपस्या में लगा दिया। गांधी जी 'हे राम' कहा करते थे। '.यह उनका नारा था'।

End of Feed