गोवा पुलिस की कस्‍टडी से फरार हुए आरोपी को लेकर फिर गरमाई सियासत, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Goa Police vs Opposition: हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें ये देखा गया था कि गोवा में एक कॉन्सटेबल ने कैसे एक आरोपी को पुलिस कस्टडी से भगा दिया था। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विपक्षी दलों ने सरकार और पुलिस को घेरा है। तो वहीं डीजीपी आलोक कुमार ने आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Goa Politics: गोवा में लगातार विवादित मामले सामने आ रहे हैं। विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है। पहले कैश फॉर जॉब स्कैम में विपक्ष ने सरकार को घेरा और खुद सीएम प्रमोद सावंत ने जवाब दिया। इसके बाद पुलिस कस्टडी से एक आरोपी कॉन्सटेबल की मदद से फरार हो गया, तो फिर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाया। इस बीच भागे हुए आरोपी को लेकर एक बार फिर सियासत गरमाती दिख रही है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी लगातार सरकार पर गंभीर इल्जाम लगा रही है। हालांकि गोवा पुलिस के डीजीपी ने साफ कर दिया है कि जो जिम्मेदार है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Goa Escaped Accused Siddiqui Suleman Khan

जब कॉन्सटेबल के साथ पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी।

पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार के आब अब क्यों गरमाई सियासत?

हाल ही में गोवा में जमीन हड़पने के मामलों में आरोपी एक व्यक्ति कांस्टेबल की मदद से पुलिस हिरासत से भाग गया था। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार और सिस्टम पर सवाल खड़ा किया था। पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) राहुल गुप्ता ने उस वक्त बताया था कि लगभग साढ़े चार साल तक फरार रहे सिद्दीकी सुलेमान खान को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह बीते 12 दिसंबर को देर रात करीब ढाई बजे अपराध शाखा की हिरासत से भाग गया। उन्होंने बताया था कि अपराध शाखा की विशेष जांच टीम ने जमीन हड़पने के तीन मामलों में 12 नवंबर को खान को गिरफ्तार किया था। गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि वह भगोड़ा अपराधी था और पिछले 30 दिन से अपराध शाखा की हिरासत में था। अब कांग्रेस पार्टी के गोवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कवथंकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। आपको तफसील से समझाते हैं कि आखिर किसने क्या आरोप लगाया और किसने क्या जवाब दिया।

End of Feed