पंजाब में मुआवजे को लेकर छिड़ा सियासी घमासान; कांग्रेस, AAP और बीजेपी आमने सामने

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना तो बीजेपी ने भ्रामक आंकड़े पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अफसर और सरकार के मंत्री अलग-अलग भाषा बोल रहे हैं।

Punjab Floods: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पंजाब में 1600 करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की उसके बाद से ही पंजाब में राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस निशाना साथ रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने भी आंकड़ों के साथ इसका जवाब दिया है और कहा है कि पहले आम आदमी पार्टी सरकार तय कर लें कि नुकसान कितना हुआ है। मुख्य सचिव ने जो कागज प्रधानमंत्री को सौंपे उसमें साढ़े 13 हजार करोड़ की मांग की है, जबकि सरकार के मंत्री 20 हजार करोड़ रुपए की बात कर रहे हैं, जो नुकसान हुआ है उससे कहीं ज्यादा का मुआवजा मांगा जा रहा है।

Punjab BJP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़

केंद्र पर बरसी कांग्रेस

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल छींका कहना है कि उन्होंने पंजाब के लिए 20 हजार करोड़ रुपया के पैकेज की मांग की थी, लेकिन महज़ 1600 करोड़ रुपये देकर प्रधानमंत्री ने पंजाब के साथ मज़ाक किया है। पंजाब में चुनावों को महज़ डेढ़ साल रह गया है लिहाज़ा पंजाब में आयी आपदा में हर राजनीतिक दल अवसर ढूंढ रहा है। लिहाज़ा कांग्रेस ने भी 1600 करोड़ रूपये के इस पैकेज को ऊंट के मुंह में ज़ीरा क़रार दिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है।

End of Feed