मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसा पुलिस का शिकंजा, सभी एयरपोर्ट पर भेजी गई तस्वीर, कॉल डिटेल से पुलिस को मिले अहम साक्ष्य

हजरतगंज क्षेत्र में बीते नौ अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक शिवा शर्मा (27) की मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार शर्मा कथित तौर पर पिछले चार माह से मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे के साथ सहजीवन संबंध में थे।

Shraddha Dubey : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कैफे संचालक की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहा है कि श्रद्धा दुबे के विदेश भागने की आशंका है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर अलर्ट भेजा गया है। सूत्रों का कहना है कि सभी एयरपोर्ट पर श्रद्धा और उसकी बहन की फोटो भेजी गई है। वहीं, पुलिस को श्रद्धा की कॉल डिटेल के रिकॉर्ड से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। शिवा शर्मा की मौत के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने वालों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Shradhha Dubey

फरार है मॉडल श्रद्धा दुबे। तस्वीर-Instagram

नौ अक्टूबर को हुई शिवा शर्मा की मौत

हजरतगंज क्षेत्र में बीते नौ अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक शिवा शर्मा (27) की मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार शर्मा कथित तौर पर पिछले चार माह से मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे के साथ सहजीवन संबंध में थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शर्मा की महिला मित्र और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चली गई है।

End of Feed