IIM कलकत्ता दुष्कर्म मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय SIT गठित, डिजिटल सबूत एकत्रित करेगी टीम

IIM-Calcutta Rape Case: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)-कलकत्ता के एक छात्र को एक छात्रा से कथिततौर पर दुष्कर्म करने के मामले की जांच के लिए पुलिस ने नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र को शनिवार को गिरफ्तार किया गया जिसे एक अदालत ने 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

IIM-Calcutta Rape Case: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)-कलकत्ता के एक छात्र को एक छात्रा से कथिततौर पर दुष्कर्म करने के मामले की जांच के लिए पुलिस ने नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस दल का नेतृत्व दक्षिण-पश्चिमी प्रभाग के एक सहायक आयुक्त कर रहे हैं।

misdeeds case

आईआईएम-कलकत्ता दुष्कर्म मामला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार को आईआईएम-कलकत्ता के छात्रावास की है। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपी छात्र को शनिवार को गिरफ्तार किया गया जिसे एक अदालत ने 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

End of Feed