इत्तेहाद-ए मिल्लत कौंसिंल यानी Ittehad Millat Council के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान (Maulana Tauqeer Raza) के विवादित बयान दिया है। उन्होंने Bulldozer की कार्रवाई को लेकर कहा कि जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा उस दिन किसी से संभलने वाला नहीं है, साथ ही कहा कि यह मेरी मोदी सरकार (Modi Govt) को चेतावनी है हिंदुस्तान में महाभारत होने से कोई रोक नहीं सकता।
तौकीर रजा ने कहा कि देश बंटबारे की ओर जा रहा है और 10 दिन बाद हमारी मीटिंग होगी और फिर दिल्ली से जेल भरो आंदोलन होगा, जिसमे सभी शहरों और प्रान्तों से लोग आएंगे।
गौर हो कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने 15 मार्च से तिरंगा यात्रा निकालने और दिल्ली के लिए मार्च करने की घोषणा की थी, उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि 15 मार्च से तिरंगा यात्रा निकालेंगे और उनके साथ में देशभर का मुसलमान चलेगा
तौकीर ने कहा कि इस दौरान लोग सड़कों पर नमाज अदा करेंगे और अगर किसी ने उनको रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें रोक नहीं सकेगा,
उन्होंने कहा के घर में बैठ कर मरने से बेहतर जद्दोजहद करो कब तक जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाओगे?
