मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM ने ली बड़ी बैठक, समझें- कौन किस वजह से बनाया जा सकता है मंत्री

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 3, 2023, 10:22 PM IST

Modi Cabinet Reshuffle: वैसे, इस सिलसिले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी कई दौर की बैठक की है। इन बैठकों में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष शामिल रहे हैं। तीनों नेताओं ने 28 जून को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और इन बैठकों-मुलाकातों के बाद मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलों को बल मिला है।

Modi Cabinet Reshuffle: चुनावी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया जा सकता है। ऐसी अटकलों के बीच सोमवार (तीन जुलाई, 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष में हुई इस मीटिंग में साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी (भाजपा) की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

narendra modi meeting

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

सूत्रों ने इसके साथ ही समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर इस बार के मंत्रिपरिषद विस्तार में सरकार और संगठन के बीच तालमेल बिठाने के प्रयास के तहत कुछ केबिनेट मंत्रियों को संगठन में जगह दी सकती है। संगठन के कुछ प्रमुख चेहरों को सरकार में शामिल भी किया जा सकता है।

End of Feed