हावड़ा पुरी वंदेभारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें- भाड़ा, समय और रूट के बारे में

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 18, 2023, 01:26 PM IST

Howrah Puri Vande Bharat express: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ओडिशा के विकास को और गति मिलेगी।

Howrah Puri Vande Bharat express: पीएम नरेंद्र मोदी ओडिशा और बंगाल में रहने वालों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वो दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई । 16 कोच वाली यह ट्रेन हफ्ते में गुरुवार को छोड़कर हर दिन चलेगी।तय कार्यक्रम के मुताबिक ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी।वापसी में यह पुरी से दोपहर 1.50 बजे चलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ओडिशा में चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मुहैया कराने के साथ साथ रेलवे का कायाकल्प केंद्र की प्राथमिकता में है। पिछले 9 साल में भारतीय रेलवे ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और कामयाबी के इस सफर में कई पड़ावों को पार करते हुए हम अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा

आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान से गुजरती है तो उसमें भारत की गति और भारत की प्रगति दिखाई देती है। अब कोलकाता से पूरी जाना हो या पूरी से कोलकाता ये यात्रा केवल साढ़े 6 घंटे की हो गई है।आज ओडिशा और प.बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है। बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा।

End of Feed