नागपुर में पीएम मोदी का अलहदा अंदाज, खुद टोकन लेकर मेट्रो में हुए सवार

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 11, 2022, 02:52 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर में हजारों करोड़ का तोहफा दिया तो दूसरी तरफ नागपुर में ना सिर्फ ढोल बजाई बल्कि मेट्रो का टिकट लेकर सवारी भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया और छात्रों के साथ मेट्रो ट्रेन की सवारी का लुत्फ उठाया।

मोदी ने शहर में मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी।प्रधानमंत्री ने छात्रों के साथ जीरो माइल फ्रीडम पार्क से खापरी स्टेशन तक मेट्रो रेल की सवारी की। उन्होंने ट्रेन में सवार होने से पहले जीरो माइल स्टेशन पर परियोजना पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखी। प्रदर्शनी में मेट्रो परियोजनाओं से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए गए।

End of Feed