PM की दीपावलीः जाएंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ, सैनिकों संग बिताएंगे समय; राम लला के दर्शन कर छोटी दिवाली पर देखेंगे दीपोत्सव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 09:45 AM IST

बताया गया कि पीएम 21 अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे, जबकि 23 अक्टूबर को यूपी के अयोध्या पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) त्यौहारी मौसम में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह इस दौरान केदारनाथ, बद्रीनाथ में पूजा करने के साथ राम लला के दर्शन करेंगे। इन दोनों जगहों का उनका दौरा 21 अक्टूबर से चालू होगा।

pm modi

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, वह 21 अक्टूबर को देव भूमि उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वहां केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना और दर्शन करेंगे। साथ ही केदारनाथ में विकास कार्यो की समीक्षा भी करेंगे। पीएम आदिशंकराचार्य समाधि स्थल भी जाएंगे और बद्रीनाथ में विकास संबंधी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, जबकि रात में उनका बद्रीनाथ में रुकने का प्लान है।

End of Feed