Vande Bharat: पीएम मोदी 27 जून को एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएं हरी झंडी, जानिए किन-किन शहरों में दौड़ेंगी ये ट्रेनें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 17, 2023, 08:18 PM IST

Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 27 जून 2023 को एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां जानिए ये ट्रेनें किन-किन शहरों से दौड़ेंगी।

Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस साल 27 जून को एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। आईसीएफ द्वारा मेक इन इंडिया पॉलिसी के मुताबिक निर्मित ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें देश भर के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी। रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये ट्रेनें गोवा-मुंबई (Goa Mumbai Vande Bharat), पटना-रांची (Patna Ranchi Vande Bharat), भोपाल-इंदौर (Bhopal Indore Vande Bharat), भोपाल-जबलपुर (Bhopal Jabalpur Vande Bharat) और बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ (Bengaluru Hubli Dharwad Vande Bharat) रूटों पर चलेंगी। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से देश के रेल नेटवर्क पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 23 हो जाएगी। इन ट्रेनों के जुड़ने से इन शहरों के निवासियों को अधिक सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें रेल यात्रा आरामदायक और आधुनिक मोड की सुविधा मिलेगी।

Vande Bharat Express Train, Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी एक साथ 5 वंदे भारत को दिखाएं हरी झंडी (तस्वीर-फेसबुक)

End of Feed