PM मोदी की दहाड़- परमाणु बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं, पाकिस्तान को बार बार मुंह की खानी पड़ती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में एक सभा को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमने 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में ले लिया।

बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीकानेर के पलाना (देशनोक) में गुरुवार को कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारुद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।

Narendra modi

बीकानेर के पलाना (देशनोक) में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राजस्थान में बीकानेर आए प्रधानमंत्री मोदी ने पलाना में, भारतीय सैन्य बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया ।

End of Feed