रूस और ऑस्ट्रिया दौरे के बाद भारत वापस लौटे पीएम मोदी, पालम एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

PM Modi News Today: रूस और ऑस्ट्रिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौट आए हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। तीन दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

PM Modi News: रूस और ऑस्ट्रिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौट आए हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

PM Narendra Modi returns to India

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान सबसे पहले रूस गए, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को पुतिन ने आधिकारिक रूप से ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल’ पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।

End of Feed