भारत और जर्मनी में हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद कहीं ये बड़ी बातें

India-Germany News: मोदी ने कहा कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जो 50 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। 2,000 से ज्यादा जर्मन कंपनियां लंबे समय से भारत में मौजूद हैं। यह भारत में उनके अटूट भरोसे और यहां मौजूद अपार अवसरों को दिखाता है।

PM Modi address in Ahmedabad: भारत-जर्मनी संबंधों की ग्लोबल अहमियत पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग पूरी इंसानियत के लिए जरूरी है। उन्होंने अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट में यह बात कही। PM मोदी ने कहा, 'भारत और जर्मनी के बीच सहयोग पूरी इंसानियत के लिए जरूरी है।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पार्टनरशिप सिर्फ आपसी हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल स्थिरता, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजिकल तरक्की में भी योगदान देती है।

MODI (40)

भारत और जर्मनी में हुए कई अहम समझौते (ANI)

वहीं, पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मौजूदगी में गुजरात के गांधीनगर में भारत और जर्मनी के बीच MoU पर साइन किए गए।

End of Feed