ET NOW GBS 2026: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर से लेकर डिजिटल इंडिया तक... पढ़ें PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi ET Now Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाइम्स नेटवर्क के ग्लोबल बिजनेट समिट को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारें मजबूरी में रिफॉर्म किया करती थी।

PM Modi in ET Now Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संकट के समय ही किसी देश के सामर्थ्य का पता चलता है। मुझे बहुत गर्व है कि अनेक व्यवधानों के बीच भारत के लिए यह दशक अभूतपूर्व डेवलपमेंट, शानदार डिलवरी और लोकतंत्र को मजबूत करने वाला रहा है। जब पिछला दशक शुरू हुआ था तो भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। इतनी उथल-पुथल के बीच ऐसी आशंका थी कि भारत और नीचे जा सकता है, लेकिन भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

PM_Modi

पीएम मोदी ने टाइम्स नेटवर्क के ग्लोबल बिजनेट समिट को किया संबोधित

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने टाइम्स नेटवर्क के ग्लोबल बिजनेट समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि सेंचुरी ऑफ चेंज का बहुत बड़ा आधार भारत ही होने जा रहा है। आज भारत दुनिया की ग्रोथ में 16 फीसदी से ज्यादा का योगदान दे रहा है। मुझे विश्वास है कि इस सेंचुरी के आने वाले हर साल में हमारा योगदान निरंतर बढ़ता रहेगा।

End of Feed