'किसी भी मुश्किल काम को छोड़ देना कांग्रेस की पुरानी आदत, मैं खुद यहां 70 बार आया', अरुणाचल को पीएम मोदी ने कई सौगातें

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन जीएसटी सुधारों की शुरुआत के साथ, इस त्योहारी सीजन में लोगों को 'दोहरा लाभ' मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार हर चीज महंगी होने के बावजूद कर बढ़ाती रही।

PM Modi in Arunachal Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की किसी भी कठिन विकास कार्य को छोड़ देना 'पुरानी आदत' है और इससे पूर्वोत्तर को काफी नुकसान हुआ है। ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह जानते थे कि पूर्वोत्तर का विकास दिल्ली से नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को इस क्षेत्र में अधिक बार भेजा और वह स्वयं यहां 70 से अधिक बार आए।

modi (7)

अरुणाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने दिया संबोधन। (Photo-@NarendraModi)

कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कांग्रेस की एक पुरानी आदत है कि विकास का जो भी काम मुश्किल होता है, उस काम को वह कभी हाथ ही नहीं लगाती। कांग्रेस की इस आदत से पूर्वोत्तर को बहुत नुकसान हुआ।' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व सरकारें जो सीमा से सटे गांव थे, उन्हें 'लास्ट विलेज' कहकर पल्ला झाड़ लेती थीं और यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन होता गया।’

End of Feed