PM Modi Meeting With Top Ministers: संसद के बजट सत्र में ब्रिटेन में राहुल गांधी के बयान से लेकर गौतम अडानी और ईडी की छापेमारी तक कई मुद्दों पर घमासान मचा हुआ है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बैठकों का दौर जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ संसद भवन में अहम बैठक की। अनुमान है कि इस बैठक में विपक्ष से निपटने के तरीके पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी की शीर्ष मंत्रियों के साथ संसद भवन में बैठक (File Photo)
कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने भी कसी कमर
वहीं, कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने भी कमर कस ली है। कल विपक्ष ने ईडी के खिलाफ उसके दफ्तर के बाहर प्रदर्शन की योजना बनाई थी। लेकिन प्रदर्शनकारी नेताओं को पहले ही रोक लिया गया था। आज नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में विपक्ष के कई नेताओं की संसद भवन में बैठक हुई। इसमें सरकार को कई मुद्दों पर घेरने पर रणनीति तैयार हुई। विपक्ष की बैठक में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन, सपा नेता रामगोपाल यादव, राजद सांसद मनोज झा सहित विपक्ष के कई नेता शामिल हुए।
Delhi | Leaders from like-minded opposition parties meet at the office of LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge in Par… t.co/OAVqrHfTGr
— ANI (@ANI) Mar 16, 2023
बैठक में ये पार्टियां रहीं शामिल
विपक्षी सांसदों द्वारा संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर एक मानव श्रृंखला बनाए जाने का फैसला लिया गया, ताकि देश को लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया जा सके। इस बैठक में कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), शिवसेना, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जनता दल (यू), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), एमडीएमके, आम आदमी पार्टी (आप), वीसीके और आईयूएमएल के नेता शामिल थे।#WATCH | Delhi: Opposition MPs form a human chain, protest outside Parliament over Adani row and demand Joint Parli… t.co/38Z4Nd8WkW
— ANI (@ANI) Mar 16, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल विदेश से लौट आने के बाद आज संसद की कार्यवाही में भाग लेने की संभावना है। उनकी लोकतंत्र संबंधी लंदन की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। इस बीच, कई विपक्षी सांसदों ने अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों पर चर्चा करने और मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग को लेकर दोनों सदनों में नोटिस दिए हैं।
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ और उसके बाद से ही हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित है। आज भी राहुल के बयान और अडाणी मुद्दे को लेकर दोनों सदनों की बैठक शुरू होने पर हंगामा हुआ जिसके चलते दोनों सदनों में कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर हंगामा मच गया। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Lok Sabha and Rajya Sabha adjourned till 1400 hours amid ruckus by Opposition MPs t.co/jrNENTkhIc
— ANI (@ANI) Mar 16, 2023
विपक्षी पार्टियो द्वारा संसद में किए प्रदर्शन में अधीर रंजन चौधरी ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष संसद नहीं चलने दे रही, अगर राहुल गांधी के बयान का मुद्दा है तो सदन में उसपर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन अडानी मुद्दे पर सरकार के पास जवाब नहीं है इसलिए मुद्दे को भटका रही है। अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने लंदन में एक शब्द ऐसा नहीं कहा जिससे देश की छवि धूमिल हो, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के पुराने बयान की जांच की मांग की। विपक्षी पार्टियों की आज की बैठक में ये भी फैसला लिया गया की अडानी मामले पर जांच की मांग को लेकर सभी विपक्षी पर्टिया राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगेंगी।
बता दें कि राहुल गांधी का बयान, ईडी की छापेमारी, महंगाई समेत कई मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। इसके चलते संसद की कार्यवाही रोजाना बाधित हो रही है।
