LIVE

Modi 3.0 Govt Formation: आज शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई विदेश मेहमान

एनडीए संसदीय दल की बैठक LIVE

Modi 3.0 Govt Formation: आज शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई विदेश मेहमान

NDA Parliamentary Party Meeting Kaun Banega Pradhan Mantri: नरेन्द्र मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दो पूर्ण कार्यकालों के बाद इस बार चुनावों में अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। मोदी (73) प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी। भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और विशेष आमंत्रितों के भी राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

JUN 08, 2024 22:55 IST

विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे शामिल

भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के कुछ नेता उन गणमान्य व्यक्तियों तथा विशेष आमंत्रित लोगों में शामिल हैं, जो राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन की पायलट सुरेखा यादव भारतीय रेलवे के उन 10 लोको पायलटों में शामिल हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, जिनमें शपथ लेने वाले मंत्रिपरिषद के सदस्यों और अति-विशिष्ट लोगों (वीवीआईपी) के लिए निर्धारित स्थल भी शामिल हैं।
JUN 08, 2024 21:27 IST

जीतन राम मांझी को मंत्री बनाए जाने की मांग

मोदी सरकार के गठन की प्रकिया तेज हो गई है। एनडीए के तमाम सहयोगी दलों के नेताओं की ओर से अपने नेता को मंत्री बनाये जाने की मांग तेज हो चली है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता डॉ अनिल कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी को अपार जनसमर्थन दिया है। पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जिसको लेकर खुशी का माहौल है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की एनडीए गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका है।
JUN 08, 2024 19:49 IST

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन करेगा शिरकत?

विदेश मंत्रालय के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में हसीना और अफीफ के अलावा समारोह में भाग लेने वाले अन्य नेताओं में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं। उसने कहा, “नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत द्वारा अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।”
JUN 08, 2024 19:47 IST

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात देशों के नेता करेंगे शिरकत

भारत ने शनिवार को घोषणा की कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित उसके पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के सात देशों के नेता नौ जून को प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।
JUN 08, 2024 18:44 IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अफीफ दिल्ली पहुंचे

भारत ने शनिवार को घोषणा की कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित उसके पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के सात देशों के नेता नौ जून को प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।
JUN 08, 2024 15:36 IST

जेपी नड्डा ने एनडीए सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों को डिनर पर बुलाया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद एनडीए के सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और सांसदों के साथ-साथ भाजपा के सांसदों को भी डिनर के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों की अपनी पूरी टीम को भी रविवार के डिनर के लिए आमंत्रित किया है।
JUN 08, 2024 13:59 IST

शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाएंगे पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी रविवार को शपथ ग्रहण करने से पहले राजघाट जा सकते हैं।
JUN 08, 2024 12:11 IST

महाराष्ट्र के ये मंत्री हो सकते हैं मोदी कैबिनेट में शामिल

बीजेपी कोटे से - पीयूष गोयल नितिन गडकरी उदयराजे भोसले रक्षा खडसे हेमंत सावरा शिवसेना कोटे से प्रतापराव जाधव श्रीरंग बारणे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट)प्रफुल्ल पटेल
JUN 08, 2024 10:59 IST

अमित शाह के आवास पर पहुंचे जेपी नड्डा

JUN 08, 2024 10:35 IST

पीएम मोदी शपथ ग्रहण: मुइज्जू ने स्वीकार किया भारत का निमंत्रण

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मालदीव गणराज्य में भारत गणराज्य के उच्चायुक्त मुनु महावर ने राष्ट्रपति कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति को निमंत्रण पत्र सौंपा।
JUN 08, 2024 10:31 IST

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं 8000 मेहमान

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लगभग 8000 मेहमानों के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इनमें कानून, चिकित्सा, कला, संस्कृति और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों की उल्लेखनीय हस्तियां शामिल हैं।
JUN 08, 2024 10:19 IST

मोदी के शपथ ग्रहण में अचूक होगी सुरक्षा

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 9 व 10 जोन को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा में एसपीजी, राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड, आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस, खुफिया विभाग की टीमें, अर्द्धसैनिक बलों के जवान, एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद रहेंगी।
JUN 08, 2024 09:26 IST

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में आ सकते हैं मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू

9 जून को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ के 8 जून को भारत आने की उम्मीद है। इसके अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के 9 जून को भारत आने की उम्मीद है।
JUN 08, 2024 07:58 IST

मोदी कैबिनेट में सबको जगह देने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के सभी प्रमुख सहयोगी दल, तेदेपा, जद (यू), शिवसेना और एलजेपी(आर) को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सरकार में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। एक सूत्र ने बताया कि इनमें से प्रत्येक के लिए कम से कम एक कैबिनेट बर्थ होगी और भविष्य में मंत्रिपरिषद के फेरबदल और विस्तार में उन्हें अधिक प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बातचीत अब भी जारी है और अभी तक कुछ भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
JUN 08, 2024 07:35 IST

एलन मस्क ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जीत की बधाई

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद विदेशी नेताओं का नरेंद्र मोदी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के लिए नरेंद्र मोदी का बधाई दी।एलन मस्क ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "उनकी कंपनियां जल्द ही देश में निवेश करने पर विचार कर रही हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई।"उन्होंने आगे लिखा, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में जबरदस्त काम करेंगी।"
JUN 08, 2024 06:36 IST

एनडीए नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी

सरकार गठन को लेकर भाजपा और एनडीए नेताओं के बीच शीर्ष स्तर पर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शाम को बैठकों का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। जेपी नड्डा के आवास पर आरएलडी से जयंत चौधरी, एनसीपी से अजित पवार, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार सहित कई अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने अलग-अलग समय पर पहुंचकर सरकार के स्वरूप को लेकर अपनी-अपनी बात जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने रखी।
JUN 08, 2024 06:16 IST

9 जून को शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7:15 बजे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
JUN 08, 2024 06:14 IST

देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना

देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर पांच जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 08, 2024 00:54 IST

सरकार बहुमत से और देश सर्वमत से चलता है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगली सरकार के सभी फैसलों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे और उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता पाने के लिए किया गया कुछ दलों का गठबंधन नहीं है, बल्कि यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध एक स्वाभाविक गठबंधन है।
JUN 07, 2024 23:26 IST

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने सहयोगी दलों के साथ की बैठक

इस बीच सरकार गठन को लेकर भाजपा और एनडीए नेताओं के बीच शीर्ष स्तर पर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शाम को बैठकों का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। जेपी नड्डा के आवास पर आरएलडी से जयंत चौधरी, एनसीपी से अजित पवार, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार सहित कई अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने अलग-अलग समय पर पहुंचकर सरकार के स्वरूप को लेकर अपनी-अपनी बात जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने रखी। मुलाकातों के इस सिलसिले के अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है। बैठक से बाहर आने के बाद जयंत चौधरी ने दावा किया कि देश के विकास को लेकर चर्चा हुई, अच्छी मुलाकात रही और इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल गठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।