PM MODI EXCLUSIVE: एंटी मुस्लिम कहते हैं तो कैसा लगता है? पीएम मोदी ने कांग्रेस को यूं दिखाया आईना

इस खास इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुसलमान समाज समझदार है। जब मैं तीन तलाक का कानून खत्म करता हूं, परंपरा खत्म करता हूं तो मुस्लिम बहनों को लगता है, ये तो सही आदमी है।

PM Modi Exclusive Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खास तौर पर एंटी मुस्लिम कहे जाने के आरोपों पर सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने बताया किस तरह विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस ने मुस्लिमों को बरगलाने का काम किया है। उन्हें आगे बढ़ने से रोका है। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह उनकी सरकार ने अपने विकास कार्यों से समाज के हर तबके को बिना उनका धर्म देखे ही फायदा पहुंचाया है।

Narendra Modi Exclusive

पीएम मोदी का खास इंटरव्यू

एंटी मुस्लिम कहते हैं तो कैसा लगता है?

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने सवाल किया, जब विरोधी एंटी मुस्लिम कहते हैं तो कैसा लगता है? इस पर नरेंद्र मोदी ने कहा- न हम इस्लाम के विरोधी हैं, न हम मुसलमानों के विरोधी हैं, हमारा यह काम ही नहीं है। जहां तक गाली देने का सवाल है, ये नेहरू के जमाने से एक नेरेटिव बना हुआ है इस प्रकार की गाली देने का। पहले गाली देते थे क्योंकि कम मेहनत में ज्यादा मुनाफे वाला काम था। गाली दे दो कि ये मुसलमानों के दुश्मन हैं, तो आप अपने आप बिना कुछ किए मुसलमानों के मित्र बन जाते हैं। तो मुफ्त में फायदा मिलता है। इसलिए उन्होंने भय का वातावरण बनाकर फायदा लेने के लिए दुकान चलाए रखी है। मुसलमान समाज समझदार है।

End of Feed