कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, हलचल हुई तेज

पद्म पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के तुरंत बाद हुई यह मुलाकात महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल में फेरबदल की बढ़ती संभावनाओं को लेकर हलचल मची हुई है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में लिखा था, "प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।"

President Mumru And PM Modi

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

फेरबदल को लेकर हलचल मची हुई है

पद्म पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के तुरंत बाद हुई यह मुलाकात महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल में फेरबदल की बढ़ती संभावनाओं को लेकर हलचल मची हुई है। इससे पहले दिन में केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।

End of Feed