'मैं एक चाय वाला, ये मैं नहीं करूंगा तो कौन करेगा...', आखिर असम में पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा? कांग्रेस पर हमलावर

मोदी तीन-डेक वाले ''M V Charaidew 2' जहाज पर करीब 45 मिनट तक रहे। प्रधानमंत्री जहाज के ऊपरी डेक पर छात्रों से बातचीत करते दिखे। मोदी रविवार सुबह ब्रह्मपुत्र नदी में एक क्रूज शिप पर सवार हुए। असम दौरे के दूसरे दिन 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान वे छात्रों से बातचीत कर रहे थे।

PM Modi in Assam: पीएम नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान एक रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान खुद को एक चायवाला भी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने चाय की खेती से जुड़े लोगों को जमीन के अधिकार नहीं मिलने दिए। मोदी बोले भाजपा ने उन्हें जमीन के अधिकार दिए। उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक चाय वाला, ये मैं नहीं करूंगा तो कौन करेगा?'

modi (32)

पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर हुए सवार (PTI)

इससे पहले मोदी रविवार सुबह ब्रह्मपुत्र नदी में एक क्रूज शिप पर सवार हुए। असम दौरे के दूसरे दिन 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की। इस कार्यक्रम में असम के अलग-अलग स्कूलों के कुल 25 छात्रों ने हिस्सा लिया।।

End of Feed