पीएम नरेंद्र मोदी ने स्नेह मिलन और वाइब्रेंट बॉर्डर टूरिज्म पर भी किया फोकस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 10:58 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज टूरिज्म और स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही।

भावना किशोर की रिपोर्ट-

pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया

पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि काशी तमिल संगम की तर्ज पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे देश की भाषा और संस्कृति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जा सके और एकजुटता को ही बढ़ावा मिले। इसके साथ ही साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वाइब्रेंट बॉर्डर टूरिस्ट को बढ़ावा देने की भी बात कही, उनका मानना है कि सुदुर बॉर्डर इलाके मुख्यधारा से जुड़े रहे और वहां के लोगों से सभी का संपर्क बना रहे इसको लेकर के भी प्रयास किए जाने चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसमें सभी को प्रयास करना चाहिए की वे अपनी अधिक से अधिक सहभागिता कर सकें। पीएम नरेंद्र मोदी ने G 20 को भारत के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि हम अपनी सभ्यता और संस्कृति का प्रदर्शन दुनिया के सामने बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के वैश्विक बढ़ते प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी और यूक्रेन संकट के बावजूद भारत दुनिया के सामने मजबूत आर्थिक शक्ति के तौर पर उभर रहा है।

End of Feed