'हमने असंभव को संभव करके दिखाया', NDA कॉन्क्लेव में PM मोदी बोले- बड़े फैसलों का सिलसिला और तेज होगा

NDA Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि आज एनडीए परिवार के सदस्यों ने एक प्रस्ताव भी पेश किया, जो आप सभी की उदारता है, क्योंकि मैं इस यात्रा को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता हूं।

NDA Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनडीए कॉन्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए एक दिन यह पड़ाव भी आएगा। मैंने कभी सोचा नहीं था। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का अवसर इसे मैं अपना परम सौभाग्य मानता हूं। आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया। इतना मान दिया। इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं।

Modi NDA Conclave

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए कॉन्क्लेव को किया संबोधित

उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा सेवा का सौभाग्य मिलना। ये ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है। और मेरे लिए तो जनता जनार्दन ही ईश्वर का रूप है। और इसलिए मैंने सेवा कार्य को हमेशा एक साधना के रूप में ही देखा है। और यह साधना भी एकाकी नहीं रही है। यह एक सामूहिक यज्ञ है। जिसमें आप सबने और अनेकों साथियों ने कर्तव्य भाव से अपना योगदान दिया है। मैं आज इस यात्रा के ऐसे सभी साथियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट करता हूं।

End of Feed