पीएम मोदी के मंत्री नितिन गडकरी ने मंच से ही पब्लिक से मांगी माफी, बहुत कम में होती है ऐसी हिम्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2022, 02:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) मध्यप्रदेश में सड़क परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करने गये थे लेकिन अच्चा काम नहीं होने की वजह से पब्लिक के बीच आकर सॉरी बोल दिए। आमतौर पर हमारे देश में मंत्री और अधिकारी जनता से माफी नहीं मागते हैं।

हमारे देश में ऐसा बहुत कम होता है जब कोई मंत्री या अधिकारी पब्लिक के सामने आए और ये कहे कि जो सड़क बनाई है या जो पुल बनाया है या स्कूल बनाया है, वो अच्छा नहीं बना है, इसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं और इसे और अच्छा बनाने की कोशिश करते हैं। ये जिम्मेदारी और जवाबदेही बहुत कम दिखती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के एक मंत्री ने ऐसा किया है और सार्वजनिक मंच से किया है। इन मंत्री का नाम है नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) जो केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री है।

नितिन गडकरी दो दिन पहले सोमवार को मध्यप्रदेश में थे। वहां जबलपुर और मंडला के बीच बन रही 543 किलोमीमीटर लंबी सड़क परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करने गये थे। नितिन गडकरी की एक आदत है कि वो किसी भी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने से पहले उसे चैक करने जाते हैं। कितना काम हुआ, कैसा काम हुआ। एक-एक चीज की जानकारी लेते । यहां भी ऐसा हुआ इस सड़क के उदघाटन से पहले नितिन गडकरी ने इस सड़क को भी चैक किया जिसमें सड़क के एक हिस्से को देखकर वो थोड़े नाराज हो गए क्योंकि इस हिस्से पर अच्छा काम नहीं हुआ था इसके बाद नितिन गडकरी पब्लिक के बीच आकर क्या बोले...पहले वो सुन लेते हैं।

End of Feed