PM Modi की Mann Ki Baat का 100वां एपिसोड: जानिए ग्राउंड रिपोर्ट, क्या कहती है जनता

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 30, 2023, 10:59 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी का खास कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) का 100वां एपिसोड का प्रसारण हो रहा है। यहां जानिए ग्राउंड रिपोर्ट, आखिर जनता क्या कह रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड
  • 3 अक्टूबर 2014 से लगातार जारी है 'मन की बात'
  • 22 भाषाओं में एक साथ प्रसारित होता है कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का खास रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) आज एक नया इतिहास रचने जा रहा है। 'मन की बात' प्रोग्राम का आज 100 वां एपिसोड है। हर महीने के आखिरी रविवार को होने वाले इस 30 मिनट के कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक स्टडी के मुताबिक 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार इस कार्यक्रम को जरूर सुन चुके हैं और कम से कम 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते ही हैं। ये कार्यक्रम 22 भाषाओं में एक साथ प्रसारित होता है।

  • पहला एपिसोड- 3 अक्टूबर 2014
  • 25वां एपिसोड- 30 अक्टूबर 2016
  • 50वां एपिसोड - 25 नवंबर 2018
  • 75वां एपिसोड- 28 मार्च 2021
  • 100वां एपिसोड- 30 अप्रैल 2023

End of Feed