PM मोदी के भाषण के बाद पाकिस्तान में खलबली, लंदन से निकले नवाज शरीफ, शहबाज के घर होने जा रही बैठक

PM Modi Madhubani Speech : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। नवाज पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के भाई हैं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि नवाज गुरुवार को पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि नवाज का पाकिस्तान आना पहलगाम हमले के तुरंत बाद हो रहा है।

PM Modi Madhubani Speech : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत का गुस्सा और कार्रवाई देख पाकिस्तान की सांसें तो फूल ही रही हैं, बिहार के मधुबनी में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद तो वहां एक तरह से हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी मीडिया में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। भारत ने बुधवार रात सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने के साथ-साथ पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब पीएम मोदी ने कहा है कि इस आतंकवादी हमले के पीछे जो लोग भी हैं, चाहे वे कहीं भी छिपे हों, उन्हें ढूंढकर और चुन-चुनकर सजा दी जाएगी। हमले के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।

Nawaz Sherif

लंदन से नवाज शरीफ पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।

पाकिस्तान के लिए रवाना हुए नवाज शरीफ

इस बीच खबर यह भी है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। नवाज पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के भाई हैं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि नवाज गुरुवार को पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि नवाज का पाकिस्तान आना पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद हो रहा है। ट्रिब्यून डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका यह दौरा आपात स्थिति में हो रहा है। हालांकि, नवाज के आने पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूर्व पीएम के इस दौरे के बारे में कहा गया कि पार्टी में होने वाली अहम राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए वह पाकिस्तान आ रहे हैं।

End of Feed