PM मोदी आज दिल्ली में 12200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Namo Bharat Corridor: PM मोदी रविवार 5 जनवरी को दिल्ली में 12200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 4600 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 5 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे दिल्ली में 12200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में सवारी भी करेंगे। क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 4600 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ, दिल्ली को अपनी पहली नमो भारत कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

PM Modi

12200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ

इससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी और सुरक्षा और विश्वसनीयता के साथ-साथ उच्च गति और आरामदायक यात्रा का लाभ लाखों लोगों को मिलेगा। प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो चरण- IV के जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच लगभग 1200 करोड़ रुपये की 2.8 किलोमीटर की दूरी का भी उद्घाटन करेंगे। यह दिल्ली मेट्रो चरण- IV का पहला खंड होगा जिसका उद्घाटन किया जाएगा।

End of Feed