Delhi: पीएम मोदी आज रेहड़ी पटरी वालों को देंगे बड़ी सौगात, दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की रखेंगे आधारशिला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 06:38 AM IST

Delhi News: पीएम मोदी दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 रेहड़ी पटरी वालों सहित देश भर के एक लाख रेहड़ी पटरी वालों को इस योजना के तहत ऋण भी वितरित करेंगे। साथ ही वो दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। पीएमओ ने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 रेहड़ी पटरी वालों सहित देश भर के एक लाख रेहड़ी पटरी वालों को इस योजना के तहत ऋण भी वितरित करेंगे।

PM Modi

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। कोरोना महामारी के कारण गहराए वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान समाज के हाशिये पर पड़े तबकों या वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर एक जून, 2020 को ‘पीएम स्वनिधि’ योजना शुरू की गई थी।

End of Feed